जगदीशपुर: दबंगों का दबदबा कायम! कब्जे के लिए दर -दर भटक रहा किसान
May 15, 2026
जगदीशपुर/अमेठी। चकबंदी मे चक कट जाने के बाद गरीब किसान कब्जे के लिए दर दर भटक रहा है दबंग लोग अपनी दबंगई के बल पर राजस्व कर्मियों से मिलकर जमीन पर कब्जा जमाए हुए हैं गरीब किसान न्याय के लिए दर दर भटख रहा है। विकास खंड के अंतर्गत ग्राम गूंगेमऊ निवासी माता प्रसाद ने पुलिस कप्तान अमेठी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि मेरे विपक्षी दादूराम दबंग व प्रभावशाली व्यक्ति हैं जो राजस्व कर्मी कानूनगो, लेखपाल व पुलिस की साझगाँठ कर के मुझे परेशान कर रहे हैं। चकबंदी फाइनल के हो जाने के उपरांत मेरा चक कट चुका है।परंतु विपक्षी कब्जा नहीं करने देते गेहूं की फसल भी कटवा लिया। उच्च अधिकारीगणो के आदेश के उपरांत भी खेत की पैमाइश ना करके मौका देखने के बाद मुझसे सादे कागज पर हस्ताक्षर करने के लिए राजस्व कर्मी दबाव बनाते हैं और मेरे मना करने पर झूठे मुकदमे मे फंसाने की धमकी दे रहे हैं। इस संबंध में उपजिलाधिकारी मुसाफिरखाना ने बताया कि मामले की जांच के लिए निर्देशित कर दिया गया है शिकायत सही पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

.jpg)