Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः भीषण सड़क हादसा! ट्रक की टक्कर से तीन युवकों की मौत


अमेठी। देर रात भीषण सड़क हादसा सामने आया जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर बैठे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक ने सुल्तानपुर जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।बताया जा रहा है कि गांव में आयोजित एक बरीक्षा कार्यक्रम में तीनों शामिल होने जा रहे थे जिसके बाद यह हादसा हुआ।फिलहाल पुलिस ने तीनों शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरो को भी खंगाला जा रहा है जिससे कि हादसा करने वाली गाड़ी का पता चल सके। दरअसल यह पूरा मामला मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र के टांडा बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित शिवगंज गांव के पास का है जहां पास के ही गांव पूरब दुवारा के रहने वाले राजकुमार के यहां बरीक्षा का कार्यक्रम था।इसी बरीक्षा में शामिल होने गांव का ही युवक करन पुत्र रमई और राजकुमार के दो रिश्तेदार अंकित पुत्र हरी लाल निवासी घसीटू का पुरवा कोतवाली नगर सुल्तानपुर और अर्जुन पुत्र नंदलाल निवासी घसीटू का पुरवा कोतवाली नगर सुल्तानपुर शामिल होने आए थे।देर रात करीब तीनों गांव के बाहर गए थे।तीनों जब वापस आ रहे थे तो गांव के कट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में करन और अंकित की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही मुंशीगंज पुलिस के अलावा चैकी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस की मदद से सुल्तानपुर जिला अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक हादसा करने वाली ट्रक काफी तेज रफ्तार में थी।इसके साथ उसके पीछे एक और ट्रक लगी थी दोनों ट्रैको ने युवकों को रौंद दिया जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई।घटना के बाद ट्रक रायबरेली तरफ भाग गई।पूरे मामले पर थाना प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि दो युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी जबकि तीसरे युवक को इलाज के लिए सुल्तानपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई है।दोनो शवो को मुंशीगंज पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया जबकि सुल्तानपुर में मृत हुए युवक को कोतवाली नगर पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।फिलहाल एक साथ हुए तीनों की पूरे गांव में गम का माहौल बना हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |