Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जायसः टैक्टर बाइक की भिडंत, बाइक सवार युवक की मौत


जायस/अमेठी । जायस थाना क्षेत्र के अन्तर्गत  गंगागढ़ के समीप रविवार को समय लगभग दोपहर 2 बजे हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि बाइक पर सवार उसका बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, दीपक उम्र लगभग 20 पुत्र रामबरन निवासी पूरे सरदार बेलवा हसनपुर अपने मामा राम किशुन के अंतिम संस्कार में बाइक से शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान मोहनगंज- बहादुरपुर मार्ग पर गंगागढ़ त्रिरुला के बीच एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दीपक की मौत हो गई,जबकि उनके साथ मौजूद बहनोई महेश पुत्र भगौती निवासी रानीपुर हसनी गंभीर रूप से घायल हो गए बताया जाता है कि परिवार पहले से ही राम किशुन के निधन के कारण शोक में डूबा था। दीपक की मौत की खबर गांव पहुंचते ही माहौल और गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार, घर में एक के बाद एक हुई दो दुखद घटनाओं ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है पूरे गांव की आखे नम हो गयी घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान बेलवा हसनपुर नीलू सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को अपने निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। वहीं सूचना पर पहुंची जायस पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |