Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

तंदूर या ओवन में नहीं पानी में बनाएं सॉफ्ट और फुले फुले कुलचे, खाने में मिलेगा गजब का स्वाद


अगर आपको लगता है कि मुलायम और स्वादिष्ट कुलचा बनाने के लिए तंदूर या ओवन होना ज़रूरी है, तो यह रेसिपी आपकी सोच बदल देगी। घर में मौजूद तवा और थोड़ा-सा पानी इस्तेमाल करके आप सुपर स्टफ्ड पनीर कुलचा तैयार कर सकते हैं, जो बाहर से क्रिस्पी तो अंदर से नरम होगा। पानी की भाप में पकने की वजह से कुलचे का टेक्सचर सॉफ्ट बनता है। तो, अगर आप बिना ओवन के कुछ नया और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं, तो यह पानी वाला पनीर कुलचा रेसिपी जरूर आजमाएं।
पानी वाला कुलचा बनाने के लिए सामग्री:

कुलचा बनाने के लिए सामग्री: 2 कप मैदा, आधा छोटा चम्मच नमक, 2 बड़े चम्मच तेल, 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर, 4 बड़े चम्मच दही, ज़रूरत के अनुसार पानी

स्टफिंग के लिए सामग्री: आधा कप उबले और मैश किए हुए आलू, 200 ग्राम पनीर, 2 बड़े चम्मच कटा हुआ हरा धनिया, 2 बड़े चम्मच कटा हुआ अदरक, 2 छोटे चम्मच कटी हुई हरी मिर्च, 1 छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा, 1 छोटा चम्मच कुटा हुआ धनिया, स्वादानुसार नमक, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, ज़रूरत के अनुसार घी
पानी वाला कुलचा बनाने की विधि:

पहला स्टेप: नमक, दही, बेकिंग पाउडर और थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालकर एक नरम आटा गूंथ लें। इसमें 2 बड़े चम्मच तेल डालें और अच्छी तरह गूंथ लें। आटे को एक घंटे के लिए ढककर रख दें।

दूसरा स्टेप: अब, स्टफिंग की सभी सामग्री को आपस में मिला लें। आटे और स्टफिंग को 8 बराबर हिस्सों में बांट लें। आटे की हर लोई में स्टफिंग भरें और किनारों को अच्छी तरह बंद कर दें। इसे बेलकर एक लंबा (ओवल) आकार दे दें। अब, कुलचे के ऊपरी हिस्से पर पानी लगाएं और ऊपर से कलौंजी और कटा हुआ हरा धनिया छिड़क दें।

तीसरा स्टेप: अब तवे को गरम करें। उस पर आधा कप पानी डालें। तुरंत कुलचे को उस पर रखें और तवे को ढक्कन से ढक दें। कुलचे को तब तक पकने दें जब तक कि पानी पूरी तरह सूख न जाए और कुलचे का निचला हिस्सा सुनहरा न हो जाए।

चौथा स्टेप: कुलचे पर घी लगाएं, उसे पलटें और तब तक पकाएं जब तक उस पर भूरे रंग के धब्बे न आ जाएं। अब, गरमागरम परोसें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |