संग्रामपुर: विशेष शिविर का हुआ आयोजन
May 18, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग समय -समय पर ब्लॉक स्तर पर विशेष शिविर का आयोजन करता है ।इन शिविरों के माध्यम से लाभार्थियों को मौके पर दिव्यांगता प्रमाणपत्र ( यूडीआईडी) कार्ड बनाया जाता है।साथ ही ट्राई साइकिल - व्हीलचेयर, बैसाखी और कान की मशीन जैसे उपकरण निशुल्क देने के लिए चिन्हित किया जाता है।इसी कार्यक्रम को लेकर एडीओ आईएसबी सुरेश कुमार,चिकित्सक डॉ आरिफ इकबाल व दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग के लिपिक श्याम प्रकाश विश्वकर्मा की देखरेख में ब्लॉक मुख्यालय संग्रामपुर मे कैंप लगाया गया सुबह 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक कोई भी पंजीकरण नहीं हुआ ।

