लखनऊः लव-जिहाद रूकिशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर कराया धर्मांतरण! सैरपुर थाना क्षेत्र की घटना, आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा, पुलिस ने भेजा जेल
May 11, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के सैरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इलाके में किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर धर्मांतरण करवाया गया। इस दौरान किशोरी का शारीरिक शोषण भी किया गया,इसकी जानकारी होने पर सनातन संघ संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को रविवार को पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर सैरपुर पुलिस को सौंप दिया। वहीं लोगों का दावा है कि आरोपी के मोबाइल में दर्जनों हिंदू किशोरियों के आपत्तिजनक फोटो व वीडियो मिले हैं। सैरपुर पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, पुलिस के मुताबिक, तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धर्मांतरण, पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं एसओ सैरपुर मनोज कोरी ने बताया कि इलाके में रहने वाली किशोरी को गोंडा वजीरगंज स्थित कर्दा के रहने वाले शोएब अख्तर ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके लिए अपनी पहचान छिपाकर मोबाइल में कई किशोरियों के आपत्तिजनक फोटो व वीडियो पुलिस को मिलें हैं। वहीं आरोपी शोएब अख्तर बना था सौरभ सिंह ने किशोरी को प्रेम जाल में फंसाने के बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसे शादी का झांसा दिया और उसका धर्मांतरण कराया, शोएब सैरपुर इलाके में रैथा रोड पर सैलून चलाता है। पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि शोएब ने मोबाइल पर सौरभ सिंह नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया है। जिसमें उसने अपनी कई तस्वीरें डाल रखी हैं।आरोप है कि इसी की आड़ में वह हिंदू किशोरियों को अपने प्रेम जाल में फंसाता है। सनातन संघ संगठन के जिला अध्यक्ष अभय सिंह चैहान ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं भाजपा प्रवक्ता संजय सिंह ने करीब एक माह पहले आरोपी शोएब को लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा की थी। पोस्ट में उन्होंने कहा था कि युवक मुस्लिम होने के बावजूद हिंदू नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट चला रहा है। संजय सिंह ने आशंका जताई थी, कि इस फर्जी पहचान के जरिए किसी हिंदू लड़की को टारगेट बनाया जा सकता है। एसीपी बीकेटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी शोएब को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सैरपुर पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ धर्मांतरण, पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं नाबालिग हिंदू युवती ने भी शोएब के खिलाफ सैरपुर पुलिस में शिकायत दी है। सैरपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक के मोबाइल फोन व सोशल मीडिया अकाउंट की पड़ताल कर रही है।

