लखनऊ। नवाबों के शहर लखनऊ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत में चिकन कढ़ाई का विशेष स्थान है इसी परंपरा को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। द चिकन लेवल का भव्य शुभारंभ पवन सिंह चैहान विधान परिषद सदस्य द्वारा जानकीपुरम लखनऊ मे निकट भिटोली क्रॉसिंग सीडीआरआई रोड पर किया गया।
एक छोटे से कमरे और सिर्फ पांच लोगों की टीम से शुरू हुआ यह सफर आज 40 से अधिक सदस्यों की इन हाउस टीम तक पहुंच चुका है इसके साथ ही 5000 से अधिक कारीगरी की एक मजबूत कम्युनिटी भी बनाई है जो भारतीय हस्तकला को आगे बढ़ा रही हैस यह ब्रांड 100 से अधिक इनफ्लून्सर्स और 40 से अधिक सेलिब्रिटीज द्वारा पसंद और भरोसे के साथ अपनाया जा चुका है स अब ब्रांड अपना पहला रिटेल एक्सपीरियंस स्टोर लॉन्च करने और नई ग्लोबल मार्केट में विस्तार करने की तैयारी कर रहा है स द चिकन लेबल सिर्फ एक ब्रांड नहीं बल्कि दोस्ती सपनों मेहनत और भारतीय कारीगरी व भारतीय हस्तकला का एक उत्कृष्ट नमूना है।
एमएलसी पवन सिंह चैहान ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहां मैं भोलेनाथ से प्रार्थना करूंगा कि इन बच्चों की मेहनत जिसको मैंने बहुत नजदीक से बचपन से देखा है आशीर्वाद प्राप्त हो और यह बच्चे उन्नति के नए सोपान तक इस व्यवसाय को लेकर जाएं।
उक्त जानकारी ’द चिकन लेवल’ के संस्थापक हार्दिक देवल एवं उनकी सहयोगी कोमल ने दी। और साथ ही कहा कि इस ब्रांड को हम लोग शहर स्टेट राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे।
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य व्यापारिक जगत से जुड़े लोग और स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में थे चिकन लेवल के संस्थापक हार्दिक देओल ने सभी आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी लखनऊ की इस गौरवशाली कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।

