लखनऊ। क्षेत्रीय निवासियों को एक स्वस्थ और फिट जीवनशैली का उपहार देते हुए आज फैजुल्लागंज प्रथम वार्ड अंतर्गत एल्डिको लक्सा अपार्टमेंट परिसर में नवनिर्मित ‘ओपन जिम’ का भव्य लोकार्पण संपन्न हुआ। यह आधुनिक ओपन जिम स्थानीय युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य और सजग दिनचर्या अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा नीरज बोरा क्षेत्रीय विधायक ने रिबन काटकर जिम का उद्घाटन किया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ष्एक स्वस्थ नागरिक ही सशक्त समाज की असली पहचान होता है। इसी संकल्प के साथ हम क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। यह ओपन जिम हर आयु वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावी पहल सिद्ध होगी।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान समाज के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री सत्यदेव सिंह सहित क्षेत्र के अनेक वरिष्ठजन एवं भारी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे। स्थानीय निवासियों ने इस जनोपयोगी पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस जिम के शुरू होने से अब अपार्टमेंट और आसपास के लोगों को पार्क में ही कसरत और योग करने की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

