गौरीगंजः एसपी ने ली परेड की सलामी, किया निरीक्षण
May 15, 2026
गौरीगंज/अमेठी। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में शुक्रवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया । इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाया गया । परेड में पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय व जनपद के विभिन्न थानों व शाखाओं के अधिकारीध्कर्मचारीगण सम्मिलित हुये । निरीक्षण के पश्चात पुलिस अधीक्षक अमेठी महोदय द्वारा परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं अच्छी वर्दी धारण करने हेतु निर्देशित किया गया । वही पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन का मुआयना करते हुए बैरक, शस्त्रागार, मेस, बैरिक, कैश कार्यालय, परिवहन शाखा, आदि क निरीक्षण किया गया तथा 112-पीआरवी व थानों के वाहनों में आवश्यक भीड़ व दंगा नियंत्रण उपकरणों को चेक किया गया एवं संबंधित को आवश्यक आदेश-निर्देश दिए गए । तत्पश्चात पुलिस लाइन में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों को चेक कर अद्यावधिक रखने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन्स श्वेताभ भास्कर, प्रतिसार निरीक्षक अमेठी व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

