वारिसगंज: हिन्दी दिवस पर आयोजित होगी निबंध प्रतियोगिता
May 21, 2026
वारिसगंज/अमेठी। प्रतियोगिता जीवन का अभिन्न हिस्सा है यह हमें न केवल केवल लक्ष्य प्राप्त करने में मदद करती है बल्कि हमें एक बेहतर इंसान बनाती है ये बात बाल बिहारी शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य ने कही बच्चों के लिए निबंध लिखना प्रतियोगिता में भाग लेना अपनी आत्मा का अध्ययन करने के समान है। बाल बिहारी शिक्षण संस्थान प्रत्येक वर्ष निबंध प्रतियोगिता का आयोजन करता है इस बार हिंदी दिवस 14 सितंबर को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है जिसमें 6 से 8 कक्षा के बच्चे और 9से 12 कक्षा के बच्चे सहभागी होगे पिछले वर्ष निबंध प्रतियोगिता में शिवांशी द्विवेदी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

