Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बादाम और नारियल से बनाएं केसर पेड़ा, हेल्दी और आसानी से बनने वाली मिठाई


खाना खाने के बाद मीठा खाने का मन होता है या फिर घर में कुछ मेहमान आने वाले हैं तो आप पेड़ा बनाकर खा सकते हैं। पीले रंग के केसर पेड़ा, मुंह में जाते ही घुल जाते हैं। इस पेड़ा को बनाने के लिए आपको मावा की भी जरूरत नहीं होगी। आप इसे सिर्फ मिल्क पाउडर, बादाम, नारियल पाउडर और चीनी से बनाकर तैयार कर सकते हैं। स्वाद और फ्लेवर के लिए आप इसमें केसर का इस्तेमाल करें। बादाम पेड़ा बनाना बहुत आसान है और ये मावा पेड़ा से कहीं ज्यादा हेल्दी भी है। तो चलिए बिना देरी किए नोट कर लीजिए बादाम केसर पेड़ा की रेसिपी।
बादाम केसर पेड़ा रेसिपी

पहला स्टेप- इस पेड़ा को बनाने के लिए आपको 1 बड़ी कटोरी बादाम लेने हैं। बादाम को 1 गिलास गर्म पानी डालकर आधा घंटे के लिए भिगो दें। आप चाहें तो रातभर भीगे हुए बादाम भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब बादाम के छिलकर हटाकर पेस्ट जैसा पीसकर तैयार कर लें।

दूसरा स्टेप- एक कड़ाही में पिसे हुए बादाम डालें और 2-4 चम्मच पानी डालकर जार में चिपका हुआ बादाम का पेस्ट भी निकाल लें। इसे कड़ाही में डालें और अब इसमें आधा कटोरी चीनी और थोड़ा केसर डालकर धीमा आंच पर ढककर रख दें। जब चीनी गल जाए तो इसे लगातार चालते हुए एक कटोरी नारियल का पाउडर डाल दें।

तीसरा स्टेप-सारी चीजों को मिक्स करके लगातार चलाते हुए पकाएं। जब मिश्रण हल्का गाढ़ा हो जाए तो इसमें 1-2 बूंद पीला फूड कलर मिला दें। आप चाहें तो कलर का इस्तेमाल न करें या कोई दूसरा रंग इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे लगातार चलाते रहें और फिर 1 कप मिल्क पाउडर मिला दें।

चौथा स्टेप- सारी चीजों को मिक्स करके चलाते रहें और फिर इसमें 1 चम्मच देसी घी डालकर गाढ़ा पेस्ट जैसे होने तक पकाएं। तैयार किए गए मिश्रण को ठंडा होने दें। जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो इससे पेड़ा बनाने के लिए लोई लें और गोल या अपनी पसंद की शेप में पेड़ा बनाकर तैयार कर लें।

पांचवां स्टेप- तैयार पेड़ा के ऊपर बहुत बारीक कटा पिस्ता, बादाम और नारियल का पाउडर डाल दें। इससे पीले रंग के पेड़े दिखने में और भी अच्छे लगते हैं। आप इस तरह पेड़ा बनाकर खाएंगे तो खाने वाले दीवाने हो जाएंगे। सभी को ये बादाम पेड़ा खूब पसंद आएंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |