Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कैंची धाम जा रहे यात्रियों की गाड़ी का बाराबंकी में भीषण एक्सीडेंट, 7 में से 4 लोगों की मौत


उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र में एक इनोवा , ट्रेलर से टकरा गई। इस भीषण हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इसके साथ ही गाड़ी में मौजूद 7 लोगों में से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा 3 लोग बुरी तरह से घायल बताए जा रहे हैं।

सामने आई जानकारी के अनुसार, बाराबंकी जनपद के हैदरगढ़ क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। देर रात्रि लगभग 2:30 बजे, सुल्तानपुर से लखनऊ की ओर जा रहे एक ट्रेलर से पीछे चल रही इनोवा की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इनोवा सवार 7 लोगों में से 4 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, बाराबंकी में हादसे का शिकार हुए सभी यात्री उत्तराखंड के कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे में घायल हुए तीनों लोगों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ट्रॉमा सेंटर KGMU, लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य किया गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के उन्‍नाव जिले में भी भीषण हादसे की खबर सामने आई है। लखनऊ-आगरा एक्‍सप्रेसवे पर एक प्राइवेट बस पलट गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है और 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, ड्राइवर को नींद आने की वजह से हादसा होने की बात कही जा रही है। हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका इलाज जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |