Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः रुपए देने का लालच देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर मुकदमा दर्ज! मकान बिक्री के बकाया पैसे मांगने गई थी महिला, आरोपी ने मजबूरी का उठाया फायदा


बीसलपुर। आर्थिक तंगी से जूझ रही एक महिला के साथ धोखाधड़ी और दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने मकान बिक्री के बकाया रुपए देने का लालच देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया और बाद में पैसे देने से साफ इंकार कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति बीमारी के चलते मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई। मजबूरी में उसने दो वर्ष पहले अपना मकान कीर्ति सिंह की पत्नी प्रभा देवी को बेच दिया था, जिसके आठ लाख रुपए अभी बकाया थे।

जब महिला ने पैसे मांगे, तो आरोपी कीर्ति सिंह उसके घर आया और रुपए देने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसने पैसे देने से मना कर दिया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |