Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः वर्षों से जलभराव से जूझ रहा सितारगंज नवदिया, सड़क निर्माण की मांग तेज! 300 मीटर सड़क बनी सबसे बड़ी समस्या, बच्चों और राहगीरों को रोजाना झेलनी पड़ रही परेशानी


बीसलपुर। गांव सितारगंज नवदिया में वर्षों से जलभराव की समस्या लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। सड़क पर पानी भरने के कारण स्कूली बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं कई बार बच्चे फिसलकर घायल भी हो चुके हैं। ग्राम प्रधान इवरान रजा ने इस गंभीर समस्या को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद को प्रार्थना पत्र सौंपकर सड़क निर्माण की मांग की है। उन्होंने बताया कि करीब 300 मीटर सड़क का निर्माण वर्षों से नहीं कराया गया, जबकि बाकी हिस्सों में सड़क बन चुकी है। बताया जा रहा है कि यह 300 मीटर सड़क चीनी मिल क्षेत्र में आने के कारण निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया जाता है। परिणामस्वरूप यह हिस्सा गड्ढों और कीचड़ से भर गया है, जिससे राहगीरों को वैकल्पिक रास्तों से गुजरना पड़ता है। बरसात के मौसम में हालात और भी खराब हो जाते हैं। सावन माह में कांवड़िए इसी मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन जलभराव के कारण उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ती है। साथ ही गंदे पानी के कारण संक्रामक रोग फैलने का खतरा भी बना रहता है।

ग्रामीणों ने कई बार लोक निर्माण विभाग को शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |