Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीत: जनसंपर्क की नई मिसालरू स्वामी प्रवक्तानंद का जनसेवा अभियान चरम पर, जनसुनवाई में उमड़ रहा विश्वास! आश्रम से गांव तक सक्रियताकृमौके पर समाधान, लोगों में बढ़ा भरोसा


पीलीभीत । बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों जनप्रतिनिधित्व की एक अलग ही तस्वीर देखने को मिल रही है। महामंडलेश्वर एवं विधायक स्वामी प्रवक्तानंद महाराज लगातार जनसंपर्क अभियान के जरिए न सिर्फ लोगों के बीच पहुंच रहे हैं, बल्कि उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान भी सुनिश्चित करा रहे हैं। यही वजह है कि उनकी जनसुनवाई अब आम कार्यक्रम न रहकर क्षेत्रवासियों के लिए उम्मीद का केंद्र बनती जा रही है।

श्री परम अक्रिय धाम आश्रम कार्यालय पर प्रतिदिन आयोजित होने वाली जनसुनवाई में दूर-दराज के गांवों और कस्बों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। यहां आने वाले हर व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुना जाता है और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए जाते हैं। इस व्यवस्था ने लोगों को राहत दी है, क्योंकि अब उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे।

स्वामी प्रवक्तानंद महाराज केवल कार्यालय तक सीमित नहीं हैं, बल्कि लगातार गांव-गांव जाकर लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं। ग्रामीणों के बीच बैठकर वे न केवल उनकी समस्याएं सुनते हैं, बल्कि उनकी परिस्थितियों को समझने का भी प्रयास करते हैं।

उनका सहज व्यवहार और अपनापन लोगों को खुलकर अपनी बात रखने के लिए प्रेरित करता है। यही कारण है कि ग्रामीण उन्हें एक जनप्रतिनिधि से ज्यादा परिवार के सदस्य के रूप में देखने लगे हैं।

जनसंपर्क के दौरान विधायक स्वामी प्रवक्तानंद महाराज केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचा रहे हैं। वे ग्रामीणों को योजनाओं से जुड़ने और उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकार की मंशा अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की है और इसी उद्देश्य को साकार करने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।

जनसुनवाई के बाद आश्रम परिसर में प्रतिदिन भोजन-प्रसाद की व्यवस्था भी की जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। यह पहल केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि समाज के प्रति सेवा और समर्पण की जीवंत मिसाल बनती जा रही है।

लगातार सक्रियता, त्वरित निर्णय और सरल व्यवहार के कारण स्वामी प्रवक्तानंद महाराज की छवि क्षेत्र में एक भरोसेमंद जनप्रतिनिधि के रूप में तेजी से मजबूत हो रही है। लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सीधे उनके पास पहुंच रहे हैं और उन्हें विश्वास है कि उनकी बात अनसुनी नहीं होगी।

बरखेड़ा क्षेत्र में जनप्रतिनिधित्व की यह कार्यशैली न केवल प्रशासनिक व्यवस्था को गति दे रही है, बल्कि राजनीति को सेवा, संवेदना और जवाबदेही के नए मानकों तक भी पहुंचा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |