Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शाहबाद: तहसील में बैनामे को लेकर हंगामा, महिलाओं ने अधिवक्ता से की हाथापाई


शाहबाद। सोमवार को तहसील परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति द्वारा कराए जा रहे मकान के बैनामे का उसकी पत्नी और बेटियों ने विरोध कर दिया। विरोध इतना बढ़ गया कि आक्रोशित महिलाओं ने अधिवक्ता के साथ हाथापाई कर दी। वहीं महिलाओं ने भी वकील पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर निवासी मुनेश ने अपना 25 गज का मकान एक महिला को बेच दिया था, जिसका बैनामा सोमवार को रजिस्ट्री कार्यालय में कराया जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही मुनेश की पत्नी और बेटियां मौके पर पहुंच गईं और बैनामे का विरोध करते हुए कार्यालय के बाहर हंगामा शुरू कर दिया।

मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया, लेकिन मामला बढ़ता गया और गुस्साई महिलाओं ने अधिवक्ता के साथ हाथापाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और महिलाओं को थाने ले आई।

महिलाओं ने अधिवक्ता पर अभद्रता का आरोप लगाया है। वहीं प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि मुनेश अपनी पत्नी और बेटियों से अलग रहकर किसी अन्य महिला के साथ जीवन बिता रहा है और उसी महिला के नाम मकान का बैनामा करा रहा था। सूचना मिलने पर पत्नी और बेटियां तहसील पहुंचीं और विरोध करते हुए हंगामा किया। उन्होंने बताया कि मामले में प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है और जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |