Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः पति की बेरहमी बनी मौत की वजह! विवाहिता की इलाज के दौरान मौत से मचा हड़कंप! गजरौला क्षेत्र में घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप, मारपीट के आरोप में पति पर मुकदमा दर्ज


पीलीभीत। जनपद के थाना गजरौला क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आरोप है कि पति द्वारा की गई मारपीट में गंभीर रूप से घायल महिला ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना गजरौला क्षेत्र के गांव बिठौरा कला निवासी नन्हीं देवी पत्नी रामचंद्र विगत दिवस बुधवार  को शाम लगभग 5रू05 बजे थाना गजरौला पहुंचीं। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनकी बेटी कमला देवी पत्नी नवीन कुमार निवासी कुरैया नवदिया के साथ उसके पति नवीन कुमार पुत्र रामभजनलाल द्वारा मारपीट की गई है। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान कमला देवी को गंभीर चोटें आई थीं।मामले की सूचना मिलते ही महिला हेल्प डेस्क पर तैनात पुलिस कर्मियों ने घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र न्यूरिया भेजा। वहां चिकित्सकों ने महिला की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान कमला देवी की हालत लगातार बिगड़ती चली गई और आखिरकार उसने दम तोड़ दिया।विवाहिता की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जिला अस्पताल परिसर में देर रात तक परिवार के लोगों की भीड़ जमा रही। मृतका की मां नन्हीं देवी ने अपनी बेटी की मौत के लिए सीधे तौर पर दामाद नवीन कुमार को जिम्मेदार ठहराया है।

पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर के आधार पर थाना गजरौला में मुकदमा अपराध संख्या 149ध्26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (ठछै) की धारा 115(2), 352 और 351(3) में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में मृत्यु से संबंधित गंभीर धाराएं बढ़ाई जाएंगी और उसी आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। अधिकारियों द्वारा मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। बताया गया है कि मृतका कमला देवी की शादी वर्ष 2018 में नवीन कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से पारिवारिक विवाद की बातें भी सामने आ रही हैं, हालांकि पुलिस सभी तथ्यों की गहन जांच कर रही है।घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |