Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः आम तोड़ने के विवाद में मारपीट, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज


प्रतापगढ़। जिले में लालगंज तहसील क्षेत्र में अंतर्गत एक गांव में आम तोड़ने के विवाद को लेकर मारपीट को लेकर लीलापुर पुलिस ने दो नामजद समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के कोठार मंगोलेपुर सगरा सुंदरपुर निवासी मोहनलाल तिवारी पुत्र स्व0 श्यामसुख तिवारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती उन्तीस मई को सुबह आठ बजे गांव के रोहित पुत्र ओम नारायण वर्मा, ओम नारायण पुत्र रामरूप वर्मा तथा दो अज्ञात बाग से जबरिया आम ले जा रहे थे। मना करने पर आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए उसे मारपीट कर चुटहिल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी जानलेवा धमकी देते चले गये। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रोहित समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |