Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: वायरल वीडियो पर पुलिस ने दी जानकारी


छिबरामऊ/कन्नौज। थाना छिबरामऊ से संबंधित वायरल वीडियो व ट्वीट के सम्बन्ध में पुलिस द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि आवेदक अमन पुत्र चंद निवासी धमाका लाल थाना छिबरामऊ जनपद कन्नौज ने विपक्षी सोनम निवासी काशीराम कालोनी एवं उसकी दो पुत्रियों द्वारा आवेदक अमन उपरोक्त को बनाकर मारपीट करना तथा उसका मोबाइल फोन छीन लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया। उक्त सूचना पर कस्बा प्रभारी उपनिरीक्षक मनुज कुमार एवं उपनिरीक्षक सूरज किशोर मय हमराह पुलिस बल तथा महिला आरक्षीगण के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान आरोपिया सोनम के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई, जिसमें सोनम एवं उसकी दो पुत्रियां अमन के साथ मारपीट करती हुई दिखाई दे रही थीं। आरोपी सोनम उपरोक्त द्वारा पुलिस कार्यवाही से बचने हेतु एवं पुलिस पर दबाव बनाने के उद्देश्य से अपने कमरे में जाकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया तथा आत्महत्या करने की धमकी देते हुए फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने लगी। मौके पर मौजूद पुलिस बल द्वारा तत्परता दिखाते हुए कमरे का दरवाजा तोड़कर महिला को फंदे से उतारकर सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान महिला सोनम द्वारा पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की एवं विरोध भी किया गया। उक्त सम्पूर्ण घटनाक्रम का वीडियो उपलब्ध है। पुलिस द्वारा मौके की परिस्थिति एवं महिला की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक कार्यवाही की गई। किसी प्रकार की अनावश्यक मारपीट नहीं की गई है। रविवार को सोनम उपरोक्त ने लिखित प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि मैंने भ्रम की स्थिति उत्पन्न होने के कारण कुछ गलत कदम उठा लिया था लेकिन सभी बातों को समझने के बाद अब कोई कार्यवाही नहीं चाहती हूं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |