संग्रामपुर: पंचायत भवन मे लगाई गई ग्रीन चौपाल
May 15, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के पंचायत भवन भवसिंहपुर में वन विभाग की उपस्थिति में ग्राम विकास अधिकारी सुनील कुमार की अध्यक्षता में ग्रीन चैपाल लगाई गई। चैपाल मे वृक्षारोपण और सुरक्षा को लेकर वन विभाग दरोगा संग्रामपुर रणवीर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को कम से कम 5 पौध लगाने चाहिए और पौधों की नियमित देखभाल करना चाहिए। ग्राम विकास अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि जल संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है हर बूंद की रक्षा करना तथा वर्षा के जल संरक्षण में सहयोग कर तालाबों की साफ सफाई रखना चाहिए साथ ही सुख और गले कचरे को अलग-अलग निष्पादन करने से लाभ बताया। उन्होंने कहा कि पॉलिथीन और प्लास्टिक का उपयोग न करे और जैविक खेती को अपने पर जोर दिया। ग्राम विकास अधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि ग्रीन चैपाल का मुख्य उद्देश्य गांव में ऐसा वातावरण तैयार हो जहां हरियाली और साफ सफाई के बीच लोग बेहतर जीवन व्यतीत करे। साथ ही पेयजल को लेकर आई दो शिकायतों का निस्तारण भी किया। चैपाल में दर्जनों लोग शामिल हुए।

