Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः निस्वार्थ सेवा ही चिकित्सा जगत की असली पूंजी रूडीएम मनीष बंसल! दीनदयाल स्वास्थ्य सेवा यात्रा में सेवा देने वाले 200 से अधिक चिकित्सकों का हुआ सम्मान


आगरा। सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज, आगरा में गुरुवार को नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (छडव्) ब्रज प्रांत द्वारा भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वास्थ्य सेवा यात्रा’ के दौरान सेवा बस्तियों में स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले चिकित्सकों, रेजिडेंट्स और मेडिकल छात्रों को सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि चिकित्सक समाज का मजबूत स्तंभ हैं, जो निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करते हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद बस्तियों में जाकर स्वास्थ्य शिविर लगाना और लोगों को नई आशा देना अत्यंत सराहनीय कार्य है।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र जी, एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. प्रशांत गुप्ता एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर किया।

मुख्य वक्ता धर्मेंद्र जी ने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा” है। उन्होंने कहा कि युवा डॉक्टरों और वरिष्ठ चिकित्सकों ने जिस समर्पण के साथ सेवा बस्तियों में कार्य किया, वह राष्ट्र सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। 

गौरतलब है कि 12 अप्रैल 2026 को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘दीनदयाल स्वास्थ्य सेवा यात्रा’ के तहत आगरा की 20 सेवा बस्तियों में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए गए थे। इन शिविरों में लगभग 1400 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। अभियान में 200 से अधिक चिकित्सकों, रेजिडेंट्स एवं मेडिकल छात्रों ने सहभागिता की थी।

प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने कहा कि एक सच्चे चिकित्सक का कर्तव्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

समारोह में डॉ. राकेश त्यागी, डॉ. टी.पी. सिंह, डॉ. प्रशांत लवानिया, डॉ. मयंक अग्रवाल, डॉ. वरुण अग्रवाल, डॉ. विकास कुमार, डॉ. पुनीत भारद्वाज, डॉ. सुशील सिंघल, डॉ. पवन गुप्ता, डॉ. प्रदीप देब, डॉ. शिखा सिंह एवं डॉ. रेनू अग्रवाल सहित कई चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अंकुर गोयल ने किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |