Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: रंजिश के चलते दबंग ने मारपीट के दौरान युवक के पैर पर किया हमला, दी धमकी मुकदमा दर्ज


आलमबाग। मानक नगर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक दबंग ने रंजिश के चलते मारपीट के दौरान युवक के पैर पर हमला कर जान से मारने की धमकी दे फरार हो गया। आलमबाग इलाके के शान्ती पुरम कालोनी निवासी आशीष चन्द्र पुत्र स्वर्गीय गिरीश चन्द्र के अनुसार बीते 6 मई की शाम वह मानक नगर थाना क्षेत्र स्थित तालकटोरा रोड पर मिलन पूड़ी के पास मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान नटखेड़ा रोड निवासी धर्मपाल पुत्र सुमित ने पुरानी रंजिश के चलते कहासुनी के दौरान उसके संग मारपीट शुरू कर दी और किसी वस्तु से उसके पैर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। जिसके पश्चात उसने उपचार कराने के बाद स्थानीय मानक नगर थाने में आरोपी के खिलाफ लिखित नामजद शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर गुरुवार को मारपीट और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |