Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बिजनौरः ईद के दिन गाजियाबाद में हिंदू युवक की हत्या पर सपा नेता रजत त्यागी ने जताया रोष, कड़ी कार्रवाई की मांग


बिजनौर। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव रजत त्यागी उर्फ राजा भैया ने ईद के दिन गाजियाबाद में एक हिंदू युवक की हुई हत्या की घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

रजत त्यागी ने जारी बयान में कहा कि यह घटना बेहद दुखद और निंदनीय है। किसी भी निर्दोष व्यक्ति की हत्या सभ्य समाज में स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और लोगों का विश्वास कायम रखने के लिए दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए तथा प्रशासन को इस मामले में निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए। रजत त्यागी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा नहीं दी गई और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला, तो वह स्वयं पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनके समर्थन में आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

उन्होंने प्रदेश सरकार और प्रशासन से मांग की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की जाए ताकि दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी सजा मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |