Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: इटौंजा पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, हेलमेट पहनने की अपील ! वाहन चालकों को पर यातायात नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई होंगी


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी उत्तरी जोन इटौंजा थाना क्षेत्र के माल रोड पर पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। वहीं पुलिस अधिकारीयों के नेतृत्व में इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह , दरोगा नरेन्द्र भारती, तेजवीर दरोगा, अमित दरोगा, सिपाही रवि ने दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगानें की अपील की। इस दौरान इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। वहीं पुलिस ने दुपहिया वाहनों को बिना हेलमेट, बिना वैध कागजात, नंबर प्लेट में गड़बड़ी पर कार्रवाई की बात कही। इटौंजा पुलिस टीम ने मौके पर कई वाहनों की जांच की और नियमों की अनदेखी करने वालों को चेतावनी भी दी,इस दौरान माल रोड पर पुलिसकर्मी मौजूद रहे।वहीं इटौंजा पुलिस ने सभी क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करते हुए हेलमेट पहनने और आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |