Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः बिलसंडा ब्लॉक परिसर में खराब हैंडपंप बना परेशानी का सबब! भीषण गर्मी में पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण और फरियादी


बीसलपुर। भीषण गर्मी के बीच बिलसंडा विकासखंड परिसर में लगा सरकारी हैंडपंप खराब होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ब्लॉक परिसर में रोजाना पहुंचने वाले ग्रामीण और फरियादी पेयजल के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं।

ब्लॉक परिसर में प्रतिदिन सैकड़ों लोग विभिन्न कार्यों से पहुंचते हैं। यहां ग्राम प्रधान, सचिव, रोजगार सेवक और ग्रामीण अधिकारियों से मिलने आते हैं। इसके अलावा परिसर में संचालित आधार कार्ड केंद्र पर भी दूरदराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में खराब पड़े हैंडपंप ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि तेज धूप और गर्मी में लोग प्यास बुझाने के लिए हैंडपंप तक पहुंचते हैं, लेकिन वहां पानी नहीं निकलता। हैंडपंप चलाने पर कुछ बूंदें तक नहीं आतीं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

लोगों ने कहा कि जब ब्लॉक मुख्यालय में पेयजल व्यवस्था की यह स्थिति है तो गांवों की हालत का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। ग्रामीणों ने जल्द हैंडपंप की मरम्मत कराकर पेयजल व्यवस्था सुचारु किए जाने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |