बीसलपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय त्ंरपअ ळंदकीप की पुण्यतिथि पर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बरेली मंडल प्रभारी कुलविंदर सिंह गिल ने कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक तकनीक, कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति की नई दिशा दी।
उन्होंने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत कर गांवों तक लोकतंत्र पहुंचाने में राजीव गांधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार दिलाकर लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाया गया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण और युवा शक्ति को सशक्त बनाने में राजीव गांधी का योगदान सदैव याद रखा जाएगा।

