Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढ़: प्रताड़ना से पति की मौत में पत्नी गई जेल


प्रतापगढ़। जिले में लालगंज की कोतवाली पुलिस ने प्रताड़ना के चलते पति की मौत की घटना में आरोपिता  पत्नी को जेल भेजा है। लालगंज के श्रीरामपुर सारीपुर निवासी रामू वर्मा 31 पाँच मई को पत्नी ऊषा के बुलावे पर मधुकरपुर गाँव में अपनी ससुराल गया था। वहाँ उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत गंभीर होने पर मृतक के ससुराल पक्ष के लोग  उसे लालगंज ट्रामा सेंण्टर ले आये थे। अस्पताल में चिकित्सकों  ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर मृतक के परिजन अस्पताल पहुँचे तब ससुराल के लोग भाग निकले।मृतक की मां की तहरीर पर पत्नी ऊषा के खिलाफ बुधवार को आत्महत्या के लिए उकसाने का पुलिस ने केस दर्ज किया। परिजनों ने गुरुवार को मृतक   का अंतिम संस्कार कर दिया। इधर पुलिस टीम ने गुरुवार की सुबह आरोपिता को घर के समीप से हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने बताया आरोपिता को जेल भेज दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |