प्रतापगढः तीन वांछित धराए, गए जेल
May 19, 2026
प्रतापगढ़। जिले के लालगंज तहसील क्षेत्र की उदयपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में वांछित तीन आरोपियों को हिरासत मे लेकर जेल भेज दिया। थाने के दरोगा संजय यादव फोर्स के साथ गश्त पर निकले थे। इस बीच उदयपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक स्कूल के समीप से हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में वांछित बेवली निवासी आरोपी रवि कुमार पुत्र राम बहादुर तथा सतीश पुत्र राम बहादुर व परमानंद पुत्र स्व0 बेनीमाधव पुलिस के हत्थे चढ़ गये। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया।

.jpg)