Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः नशा मुक्ति को लेकर निकाली गयी जागरूकता रैली


लालगंज/प्रतापगढ़। नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को सांई की कुटी अझारा में जागरूकता रैली निकाली गयी। जागरूकता रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई दिखीं। अभियान के तहत लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक तथा आर्थिक नुकसान को लेकर जागरूकता दी गयी। वक्ताओं ने कहा कि नशा हमारे समाज को विनाश की ओर ले जाता है। इसलिए नशे के उन्मूलन में सभी को भागीदारी निभाना चाहिए। कार्यक्रम का संयोजन संस्था के व्यवस्थापक अनिल कुमार शुक्ल ने किया। कार्यक्रम में सभासद बिंदु शर्मा, पूर्व सभासद बृजेन्द्र पाण्डेय मंटू, चंद्रप्रकाश शुक्ला, मिथिलेश जायसवाल ने अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर सुरेश शुक्ला, सीमा सरोज, प्रेम गौतम, तुषार सरोज, उमा रावत, गुलाबकली, रूबी आदि रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |