Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जायसः एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई! घूसखोर सिपाही रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, निलंबित


जायस/अमेठी। एक बडी खबर जनपद के जायस से आ रही है जहां एक घूसखोर सिपाही को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ  गिरफ्तार किया है। ऐसे मे जनपद के पुलिस विभाग मे हडकंप मच गया । जायस कोतवाली में तैनात सिपाही चंदन कनौजिया को एंटी करप्शन टीम ने 9 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सरवण टी. ने आरोपी सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।जानकारी के मुताबिक  एक प्रार्थना पत्र के निस्तारण तथा दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के नाम पर सिपाही द्वारा शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना एंटी करप्शन ब्यूरो को दी, जिसके बाद टीम ने मामले की जांच शुरू की।प्रारंभिक सत्यापन में आरोप सही पाए जाने पर एंटी करप्शन टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। शनिवार को टीम ने सिपाही को 9 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई। इस मामले में भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने के निर्देश भी दिए हैं। घटना के बाद पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार को लेकर सख्त संदेश गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |