संग्रामपुरः तेल की खौलती कड़ाही में गिरा मासूम
May 15, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के टिकरिया पतापुर निवासी हरिलाल कश्यप का 3 वर्षीय शिवांस पुत्र गुरुवार को तेल में खौलती कड़ाही मे गिर गया जिससे उसका बायां पैर और सीने का चपड़ी जल गई और गहरा घाव हो गया घायल शिवांस का इलाज चिकित्सकों की देखरेख में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में चल रहा है। परिजनों के अनुसार शिवांश की मां प्रियंका घर के आग के चूल्हे पर कड़ाही में चिप्स तल रही थी की मां की नजर शिवांश से हटीं और शिवांश एक चिप्स लेकर तेल से खौलती कड़ाही में डालना चाहा लेकिन वह उसी में गिर गया। फिलहाल इलाज के बाद राहत है।

