प्रतापगढ़। जिले में रविवार विधानसभा कुंडा के अन्तर्गत मानिकपुर क्षेत्र में सोनकर परिवार की बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई थी। वहीं विधानसभा बाबागंज के अंतर्गत तीन बच्चे नहर में डूब गए थे।
जिसकी सूचना राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव जी को दी गई थी। इसके उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष जी द्वारा सोनकर परिवार को ₹2,00,000 तथा नहर में डूबे तीनों बच्चों के परिवारों को ₹50,000दृ₹50,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
उक्त सहायता राशि का चेक कौशांबी सांसद पुष्पेंद्र सरोज, रानीगंज विधायक डॉ. आर.के. वर्मा, जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, जिला उपाध्यक्ष राहुल यादव, कुण्डा विधानसभा अध्यक्ष विजय पाल, बाबागंज विधानसभा अध्यक्ष विनीत यादव, प्रदीप सरोज सहित तमाम सपा नेताओं की उपस्थिति में सौंपा गया।
