Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः कोर्ट की फटकार पर आधा दर्जन से अधिक के खिलाफ दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज


प्रतापगढ़। कोर्ट की फटकार पर जिले की उदयपुर पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक आरोपियों के खिलाफ दलित उत्पीड़न तथा मारपीट व गाली गलौज एवं धमकी को लेकर केस दर्ज किया है। उदयपुर थाना क्षेत्र के सेमरा निवासी नीलम सरोज पत्नी महेश सरोज ने कोर्ट से फरियाद की कि बीती पचीस फरवरी को आरोपियों द्वारा नाली के विवाद को लेकर उसे तथा परिवार के सदस्यों को गाली गलौज के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर चोटहिल कर दिया। आरोपियों ने पीड़िता को जातिसूचक गालियां भी दी। पीड़िता ने कोर्ट में की गयी फरियाद में कहा है कि पुलिस ने उसके विपक्षियों की तरफ से तहरीर पर एक तरफा मुकदमा दर्ज किया गया है। अफसरों से शिकायत करने के बावजूद उदयपुर पुलिस ने जांच के नाम पर पीड़िता की तहरीर पर केस नहीं दर्ज किया। कोर्ट की फटकार पर उदयपुर पुलिस ने गांव के बृजेश यादव पुत्र बालकिशन, सुनील यादव पुत्र सुखराम, बालगोविन्द पुत्र शिवमंगल यादव, पंकज यादव पुत्र चन्द्रेश यादव, श्यामा पत्नी लालजी, पिंकी व निक्की पुत्रीगण राजकुमार यादव, बिट्टन यादव पत्नी राजकुमार के खिलाफ गम्भीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |