लखनऊः जिला अस्पताल में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत प्रशिक्षण आयोजित, स्टाफ ने ली शपथ
May 06, 2026
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को जिला चिकित्सालय संबद्ध स्वशासीय राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, मोतीपुर ओयल में जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. आरके कोली की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया।कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके कोली द्वारा उपस्थित सभी चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य कर्मचारियों को श्अग्नि सुरक्षा शपथश् (थ्पतम ैंमिजल च्समकहम) दिलाई गई। इस शपथ के माध्यम से सभी ने कार्यस्थल पर अग्नि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने और किसी भी आपात स्थिति में तत्परता से कार्य करने का संकल्प लिया।एफएसएसओ फायर स्टेशन लखीमपुर प्रदीप कुमार ने अस्पताल स्टाफ को विस्तृत प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि आग लगने की स्थिति में कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए और अस्पताल में लगे अग्निशमन उपकरणों का सही तरीके से संचालन कैसे किया जाता है। उन्होंने उपकरणों को सदैव कार्यशील दशा में रखने और समय-समय पर उनकी जांच करने का भी सुझाव दिया।इस प्रशिक्षण एवं जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम में रिसर्च ऑफिसर लखनऊ डॉ. डीएन गिरी और क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कार्यालय परामर्शदाता आशीष बाजपेई सहित सीएमओ कार्यालय से एसीएमओ डॉ. आरएम गुप्ता, डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रमोद वर्मा ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चिकित्सालय के डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य सहयोगी स्टाफ भी शामिल हुआ, जिन्हें आग से बचाव के व्यावहारिक गुर सिखाए गए।
