Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः 09 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


कन्नौज। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु आयोजित हुयी प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक दिये आवश्यक दिशा निर्देश - सचिवध् न्यायधीश श्रीमती अनुजा सिंह को जनपद न्यायाधीशध्अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कन्नौज नरेन्द्र कुमार झा के निर्देश के अनुपालन मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिवध्न्यायाधीश श्रीमती अनुजा सिंह की देखरेख मे जनपद न्यायालय कन्नौज से जनपद न्यायाधीश नरेन्द्र कुमार झा द्वारा आगामी दिनांक 09.06.2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखा कर परिवार न्यायालय एम०ए०सी०टी० कोर्ट पुलिस कार्यालय कलेक्ट्रेट विकास भवन सी०एम०ओ० नगरपालिका सदर जिला अस्पताल से होते हुये पाल चैराहा तहसील सदर ग्राम न्यायालय तिर्वा तहसील तिर्वा एवं बाह्य न्यायालय छिबरामऊ तहसील छिबरामऊ के गाँवों के साथ ही साथ अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोक अदालत के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जनपद न्यायालय कन्नौज से रवाना किया गया। इस मौके पर समस्त न्यायिक अधिकारीगण पैनल अधिवक्ता एवं समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

इसी कम मे प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना परितोष अधिकरण बाह्य न्यायालय छिबरामऊ जिलाधिकारी कन्नौज पुलिस अधीक्षक कन्नौज मुख्य चिकित्साधिकारी कन्नौज द्वारा प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया गया जिससे प्रत्येक तहसील के गाँवों एवं सुदुर क्षेत्रों मे लोक अदालत का व्यापक प्रचार प्रसार हो सके एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक साक्षरता शिविरों के माध्यम से लोंगों को जागरूक किया जा रहा है। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कन्नौज के तत्वाधान मे आगामी दिनांक 09.06.2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने उद्देश्य से जनपद न्यायाधीश ध् अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कन्नौज नरेन्द्र कुमार झा की अध्यक्षता जनपद न्यायालय कन्नौज के मीटिंग हॉल मे प्री-ट्रायल बैठक आयोजन किया गया है। आयोजित बैठक मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिवध्न्यायाधीश श्रीमती अनुजा सिंह नोडल अधिकारी प्रशासनिक विभाग विजय कुमार मिश्र विद्युत विभाग से अधिशाषी अभियन्ता मगन सिंह एवं प्रशानिक अधिकारी एवं उनके प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जनपद न्यायाधीश ध् अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कन्नौज नरेन्द्र कुमार झा बैठक मे उपस्थित सभी अधिकारियों से आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु विचार विमर्श किया गया तथा बैठक मे प्रशासन की तरफ से उपस्थित नोडल अधिकारी प्रशासनिक विभाग विजय कुमार मिश्र द्वारा प्रस्तावित कुल 65764 वादों की अद्यतन सूची प्रस्तुत की गयी जिसके अवलोकन उपरान्त नोडल अधिकारी द्वारा बैठक मे उपस्थित सभी समस्त प्रशानिक अधिकारियों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत मे अधिक से अधिक वादो का निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |