Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का हुआ सफल आयोजन


कन्नौज। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उ०प्र० लखनऊ के शासनादेश के अनुपालन मे आज जनपद कन्नौज के समस्त 32 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं 04 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का सफल आयोजन किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ स्वदेश गुप्ता के निर्देशानुसार आरोग्य स्वास्थ्य मेला के नोडल अधिकारी तथा नामित निरीक्षणकर्ता अधिकारियोंध्कर्मचारियों द्वारा नगरीय एवं ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित की गई।

मेले मे उपस्थित रोगियों को निःशुल्क जाँच एवं उपचार की सुविधा प्रदान की गई। साथ ही बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण परिवार कल्याण परामर्श हेपेटाइटिस ‘बी’ एवं ‘सी’ की कार्ड टेस्टिंग टी०बी० संभावित रोगियों की जाँच नेत्र रोगियों का परीक्षण तथा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड बनाये जाने जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

 आज आयोजित मेले मे कुल 1548 मरीजों (736 पुरुष, 611 महिलाएं एवं 201 बच्चे) को लाभान्वित किया गया। आयुष्मान भारत योजना के तहत 26 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाकर वितरित किए गए। प्रत्येक केन्द्र पर चिकित्सकों के साथ-साथ पर्याप्त संख्या मे पैरामेडिकल स्टाफ भी उपस्थित रहा जिससे मरीजों को सुगमता एवं त्वरित सेवा मिल सकी। जनपद प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे आगामी स्वास्थ्य मेलों मे अधिक से अधिक संख्या मे पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |