कन्नौज: तिर्वा पुलिस द्वारा दो अभियुक्तगण को चोरी की मोटरसाईकिल व अवैध तमंचा सहित गिरफ्तार किया गया
May 17, 2026
कन्नौज। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के मार्ग दर्शन मे क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ल थाना तिर्वा जनपद कन्नौज के कुशल नेतृत्व मे थाना तिर्वा पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान तिर्वा रोड पर स्थित धोबीघाट पुल थाना तिर्वा जनपद कन्नौज से अभियुक्तगण आकाश उर्फ रामपाल पुत्र बत्ती सिंह निवासी पुरानी स्टैट बैंक के सामने गिहार कालोनी करहल थाना करहल जनपद मैनपुरी तथा रविन्द्र कुमार उर्फ रिक्की पुत्र हरीश कुमार निवासी मोहल्ला चैथियाना थाना कोतवाली मैनपुरी जनपद मैनपुरी को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की एक मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट काले रंग की सुपर स्प्लेण्डर व एक अदद देशी तमंचा के साथ गिरफ्तार किया गया।

