Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः दो आरोपियों के खिलाफ मारपीट व धमकी का मुकदमा दर्ज


प्रतापगढ़। जिले में लालगंज तहसील क्षेत्र की उदयपुर पुलिस ने रंजिशन मारपीट की घटना में पीड़िता पर हमलें को लेकर दो आरोपियों के खिलाफ मारपीट व गाली गलौज तथा धमकी का केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के पूरे शिवबोध दौलतपुर निवासी हरिकेश तिवारी की पत्नी अल्पना ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि सोलह मई को सुबह सात बजे वह गाय लगा रही थी। इस बीच रंजिशन गांव के अभयकान्त पुत्र सम्भूषण व सुशील देवी पत्नी अभयकान्त उसके साथ गाली गलौज करने लगे। मना करने पर आरोपियों ने पीड़िता पर लाठी से हमला कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी जान लेवा धमकी देते चले गये। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अभयकान्त समेत दो के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |