Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता ने पेपर लीक पर शिक्षामंत्री से मांगा इस्तीफा! महंगाई और बेरोजगारी पर मोदी सरकार ले आये श्वेतपत्र-प्रमोद तिवारी


लालगंज!प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने मोदी सरकार द्वारा डीजल व पेट्रोल के साथ सीएनजी के भी दामों में बढ़ोत्तरी को बढ़ती महंगाई का लगातार पीड़ाजनक कदम करार दिया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा की केन्द्र सरकार को लगातार निरंकुश महंगाई और बेरोजगारी तथा पेपरलीक की श्रृंखला पर देश के सामने बिना विलम्ब के श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। वरिष्ठ कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने पीएम पर तंज कसा कि देश मिशाइल मैन के नाम पर एपीजे कलाम को अगर याद रखेगा तब महंगाई मैन के रूप में वह मौजूदा पीएम मोदी को भी याद रखने के लिए बाध्य होगा। उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि 2014 में जब यूपीए की जगह भाजपा सत्ता में आयी तब उसे 2026 के इस दौर में महंगाई को लेकर सच्चाई के साथ आकड़े को जनता के सामने रखना चाहिए। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि नीट की परीक्षा का पेपर लीक का मामला गम्भीर आपराधिक कृत्य है। उन्होंने कहा कि अब तक मोदी सरकार के कार्यकाल में विभिन्न परीक्षाओं के अस्सी पेपर लीक हो चुके हैं। सांसद प्रमोद तिवारी ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री पर सीधा कटाक्ष किया कि क्या वह पेपरलीक का शतक पूरा कर अपने पद से इस्तीफा देंगे। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि पीएम मोदी वैश्विक ऊर्जा संकट का हवाला देकर सीमित संसाधनों का राग अलाप चुके हैं। उन्होंने कहा कि एक दिन पीएम के द्वारा प्रचार के लिए दो गाड़ियों में चलने के शो के बाद भारत जैसे देश के प्रधानमंत्री का साढ़े आठ हजार करोड़ के महंगे विमान से विदेश यात्रा के लिए निकलना उनके उपदेश की असलियत बयां कर गया है। उन्होंने कहा कि थोक महंगाई लगातार बढ़ रही है। वहीं उन्होंने रूपये का रोज टूटकर गिरने को मोदी सरकार के राज में अर्थव्यवस्था की तबाही करार दिया। पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य वृद्धि पर भाजपा की घेराबंदी करते हुए सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि जब दुनिया की बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम हुई थी तब सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम क्यों नहीं कम किये। उन्होंने कहा कि सिर्फ तीन चार पूंजीपति मित्रों की कमाई के लिए मोदी सरकार जनता को इन कम्पनियों के जरिये लूटने का लगातार खुला अवसर प्रदान कर रही है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री का सोना न खरीदने का भी बयान सीधे तौर पर महिलाओं और बेटियों का अपमान है। उन्होंने कहा कि भाजपा को आखिर मंगलसूत्र की कीमत कहां से समझ में आ सकती है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार का रोज महंगाई को बढ़ाने का रूक रूककर फैसला जनता के साथ धोखा और विश्वास घात तथा सीधे तौर पर छल है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |