Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: जमीन के विवाद में दो पक्षों में फावड़ा कुल्हाड़ी से हुई मारपीट, कई घायल,मुकदमा दर्ज


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के महिगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलालपुर के मजरा अकड़ा में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।मार-पीट में जमकर फाडवा कुल्हाड़ी से मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। अकड़ा गांव निवासी निवासी चंद्रपाल गौतम व कमलेश गौतम का आपसी जमीनी विवाद था, जिसमें दोनों पक्षों में जमकर हुई। सूचना मिलते ही स्थानीय महिंगवां पुलिस मौके पर पहुँचकर घायलो को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अकड़ा गांव में सगे भाई की लड़ाई में घायलों को बीकेटी स्थिति राम सागर मिश्र शौ शैय्या अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। वहीं महिगवां थाना प्रभारी राधे श्याम मौर्या ने बताया कि अकड़ा गांव में दोनों सगे भाइयों का जमीन का विवाद है,जिसमें की लड़ाईं के दौरान फड़वा कुल्हाड़ी से मारपीट हुई हैं,जिसमें कुछ घायल हुए हैं। एक पक्ष की शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज किया गया है, दूसरे पक्ष की शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा। दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज किया जायेगा। 

महिगवां पुलिस के मुताबिक अकड़ा गांव निवासी दो सगे भाईयों का परिवार रविवार सुबह भिड़ गया। मारपीट में फावड़ा कुल्हाड़ी चले जिसमें कई लोगों के सिर फट गए है। वहीं कमलेश गौतम व चंद्रपाल गौतम दोनों मिलकर जमीन के विवाद का हल निकाल रहे थे,कि दोनों तरफ की महिलाओं से आप-पास में विवाद शुरु हो गया और तो दोनो तरफ से बच्चे भी शामिल हो गए,पत्नी बहू और बेटा का सिर फट गया, वही सोनू नाबालिक सोनू को अस्पताल में होश आया। पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रही है, दोनों पक्ष पर मुकदमा दर्ज होगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |