लखनऊ: कृष्णा नगर पुलिस और सर्विलांस की संयुक्त कार्यवाही में अंतर्जनपदीय गिरोह का खुलासा! मुठभेड़ में दो शातिरों के पैर में लगी गोली
May 31, 2026
आलमबाग। कृष्णा नगर पुलिस टीम ने सर्विलांस की सहयोग से रविवार तड़के पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है,पुलिस कस्टडी में आए शातिरों की पहचान पर पुलिस टीम सरगना समेत पांच अन्य शातिरों को भी गिरफ्तार कर कई घटनाओं का खुलासा किया है। शातिरों के कब्जे से लुट के सामान के साथ एक लग्जरी कार,एक पल्सर बाइक और दो तमंचा बरामद हुआ है।कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र में बीते दिनों एक सेल्समैन से सरेराह लुट और एक विवाहिता से टप्पेबाजी मामले की खुलासे में लगी कृष्णा नगर पुलिस टीम ने सर्विलांस की सहयोग से शनिवार रात्रि मानस नगर आशा राम बापू रोड पर चेकिंग अभियान पल्सर सवार दो बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिया पुलिस द्वारा जवाबी कार्यवाही में पुलिस की गोली दोनों बदमाशों के पैर में लगी और बाइक सवार दोनों बदमाश जख्मी हो गए जिन्हें कस्टडी में लेते हुए पुलिस ने उपचार के लिए लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया। आशियाना इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि पुलिस गिरफ्त में आए दोनों बदमाशों ने अपना परिचय रोहन उर्फ गुड्डू पुत्र शिव कुमार मदरासी मंदिर के पास थाना अम्बेडकर नगर दक्षिण पूर्वी दिल्ली और साहिल पुत्र सूरज उर्फ राना निवासी डेल्टा प्रथम 471 मदनगिरि थाना अम्बेडकरनगर दक्षिणपूर्वी दिल्ली का बताया है। पुलिस की पूछताछ में दोनों बदमाशों ने अपने दिल्ली के और साथियों की जानकारी लखनऊ में होने की पुलिस को दी जिसपर पुलिस ने रात्रि समय गंगा खेड़ा अंदर पास के पास इस गिरोह से जुड़े पांच अन्य सदस्यों को भी सफलता पूर्वक गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गिरफ्त में आए इस गिरोह के अन्य सदस्यों ने अपना नाम पता सुमित पुत्र रामकेश गुप्ता दिल्ली,अरुण पुत्र रमेश कुमार मदन गिरी दिल्ली,सुमित पुत्र गुरु स्वामी नई दिल्ली,रवि चैरसिया दिल्ली मूल पता सलोन रायबरेली व समीर उर्फ अनुराग बताया है। जिनके कब्जे से पुलिस को एक अर्टिका कार बरामद हुआ है इसके अलावा सेल्समैन से लूटा गया सिगरेट से भरा थैला,एक चेन,दो 315 बोर तमंचा दो जिंदा कारतूस और तीन खोखा व एक बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद हुआ है। बरामद कार अभियुक्त रवि चैरसिया का है।लखनऊ में हुई घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने शातिरों को जेल भेज दिया है।
