लखनऊ: विद्युत कटौती को लेकर महिला पुरूष उपभोक्ता आक्रोशित, उपेंद्र के घेराव की दी चेतावनी
May 17, 2026
लखनऊ । आलमबाग नटखेड़ रोड आलमबाग इलाके के कुटिया वाली गली के विधुत उपभोक्ताओं ने रविवार सुबह विद्युत कटौती को लेकर आक्रोश जता उपेंद्र के घेराव कर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। वहीं नटखेडा के कुटिया वाली गली के महिला पुरूष विधुतउपभोक्ताओंकंचन ,सुनील ,अंजू ,आशा, मोनू,सोनू ,बबलू ,निधि रत्नेश पांडे ,अशोक,प्रीति राजीव , सतीश ,राजू ,माही, विकास, संदीप ,सलोनी ,किशोरी ,माया ने बताया बीते दो दिन पूर्व उन्होंने लो वोल्टेज और विद्युत कटौती के चलते चंदरनगर उपकेंद्र का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया था। जहां जल्द ही उनकी समस्याओं से छुटकारा का आश्वासन दिया गया था। लेकिन उसके बावजूद अभी भी बिजली कटौती की समस्या बरकरार है । वहीं बिजली उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग को चेतावनी देते हुए कहा है अगर समय रहते विधुत कटौती और लो वोल्टेज समस्या से छुटकारा नहीं मिला तो वह लोग उपकेंद्र पहुंच बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। वहीं अधिशासी अभियंता कृष्णानंद ने बताया अंडरग्राउंड केबिल काफी पुरानी हो गई है जिसके चलते आए दिन कोई न कोई फाल्ट विधुत केबिल में होता रहता है और उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज और विद्युत कटौती का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते उन्होंने अंडरग्राउंड केबिल बदलने के निर्देश दे दिए हैं जल्द ही उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज और विद्युत कटौती से छुटकारा मिल जाएगा।

.jpg)