Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शाहबाद: पुलिस ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को किया गिरफ्तार


शाहबाद। थाना शाहबाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

रविवार को सोशल मीडिया सेल को ट्विटर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक एवं अभद्र टिप्पणी की जा रही है। सूचना मिलते ही थाना शाहबाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमन पुत्र मोहम्मद जरीफ, निवासी मोहल्ला कानूनगोयान, कस्बा व थाना शाहबाद, जनपद रामपुर के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह गिरफ्तारी उप निरीक्षक रमेश चंद्र एवं हेड कांस्टेबल अनिल कुमार की टीम द्वारा की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |