Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

विराट कोहली ने शुभमन गिल को घूरा, अविश्वसनीय कैच के बाद कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन


विराट कोहली मैदान पर कितने जुनून से भरे होते हैं, इससे पूरा क्रिकेट जगत वाकिफ है. कुछ ऐसा ही क्षण IPL 2026 के रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम गुजरात टाइटंस मैच में देखने को मिला. शुभमन गिल का कैच लपकने के बाद विराट बहुत जोशीले अंदाज में चिल्लाते दिखे. कैच लपकने के बाद उन्होंने जो कहा, वह कैमरे में भी कैद हो गया. विराट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन बनाए थे. जवाब में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल तेजी से रन बना रहे थे और आउट होने से पहले 17 गेंद में 43 रन बना चुके थे. इसलिए जब पांचवें ओवर की अंतिम गेंद पर विराट कोहली ने गिल का कैच लपका तो विराट जोश से भरे नजर आए.

शुभमन गिल बहुत ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग कर रहे थे. पारी का पांचवां ओवर भुवनेश्वर कुमार करने आए. ओवर की आखिरी गेंद पर गिल ने बहुत बढ़िया टाइमिंग से शॉट लगाया था, लेकिन उनकी किस्मत इतनी खराब रही कि गेंद सीधी विराट कोहली के हाथों में जा फंसी.

चूंकि गेंद बहुत तेज रफ्तार से जा रही थी, लेकिन विराट कोहली ने सजगता दिखाते हुए उसे आसान बना दिया. कैच पूरा करने के बाद विराट ने पहले शुभमन गिल को घूरा और फिर अंग्रेजी में 'come on' कहा.

इस मैच में विराट कोहली का व्यक्तिगत प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. उन्होंने RCB को बढ़िया और तेजतर्रार शुरुआत दिलाई थी, लेकिन 13 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हो गए. बता दें कि विराट ने इस सीजन अब तक 9 मैचों में 379 रन बना लिए हैं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |