Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पश्चिम बंगाल में आ गयी गुण्डों की सरकार-कीर्ति आजाद


बीजेपी ने पहली बार पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. 207 सीटें जीतने के बाद एक ओर बीजेपी जहां गदगद है तो वहीं दूसरी ओर 80 सीटों पर सिमटने के बाद टीएमसी नेताओं में घोर हताशा और निराशा है. इन सबके बीच राज्य में लगातार हिंसा देखने को मिल रही है. बीजेपी और टीएमसी में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इस बीच टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा.

कीर्ति आजाद ने 5 मई को एक्स पर वीडियो पोस्ट कर कहा, "पश्चिम बंगाल में आ गयी गुण्डों की सरकार." उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह पर भी सोशल मीडिया पोस्ट में गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि गुंडों ने बंगाल में पम्प तहस नहस कर दिया.

कीर्ति आजाद ने बंगाल हिंसा को लेकर सोशल मीडिया पर कई वीडियो पोस्ट कर सरकार पर निशाना साधा. एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, "पश्चिम बंगाल के हर कोने से उनके गुंडागर्दी की खबरें आ रही हैं.

कोलकाता के पुलिस कमिश्नर अजय कुमार नंद का बयान आया है. उन्होंने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात है. नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे फर्जी खबरों, अफवाहों या सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री पर विश्वास न करें और न ही उन्हें फैलाएं. अफवाह फैलाने वालों, सार्वजनिक शांति और सद्भाव को भंग करने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने कहा कि कोलकाता में CRPF की 65 कंपनियां और 240 QRT हैं. जुलूस के लिए पुलिस से अनुमति लेनी होगी. बिना अनुमति के जुलूस निकालने पर हम कार्रवाई कर रहे हैं. JCB को लेकर कोई रैली नहीं होगी. अगर कोई भय का माहौल बनाने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी.

कोलकाता के पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जो JCB की घटना हुई है, उसे नियंत्रण करके कार्रवाई होगी. जो पुलिस अफसर वहां थे और जिन्होंने कार्रवाई नहीं की, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी. निर्देश जारी कर दिए गए हैं और उन्हें इसका पालन करना होगा. उन्होंने आगे कहा कि 1 हत्या हुई है लेकिन यह गैंगवार है, इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है. एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |