Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः ट्रैफिक व्यवस्था नदारद, जाम में फंसे बच्चे धूप में बेहाल


अमेठी । रामलीला मैदान स्थित शिव प्रताप इंटर कॉलेज में छुट्टी के समय अव्यवस्था चरम पर पहुंच जाती है। स्कूल की छुट्टी होते ही सड़क पर भारी जाम लग जाता है, लेकिन मौके पर ट्रैफिक पुलिस की कोई मौजूदगी नहीं रहती।जाम के कारण छोटे-छोटे बच्चे धूप में खड़े होकर परेशान होते हैं और काफी देर तक फंसे रहते हैं। सड़क संकरी होने (करीब ढाई मीटर इंटरलॉकिंग) की वजह से साइकिल, ई-रिक्शा, दोपहिया और चारपहिया वाहनों का दबाव बढ़ जाता है, जिससे स्थिति और भी बिगड़ जाती है।ई-रिक्शा चालकों और अन्य वाहनों की भीड़ के चलते बच्चों को सुरक्षित निकलना मुश्किल हो जाता है। कई बार बच्चों को धक्का-मुक्की के बीच से गुजरना पड़ता है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने नाराजगी जताते हुए कहा है कि ट्रैफिक पुलिस की अनुपस्थिति से समस्या और गंभीर हो गई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल छुट्टी के समय यहां ट्रैफिक पुलिस की तैनाती सुनिश्चित की जाए और सड़क चैड़ीकरण कराकर जाम की समस्या से स्थायी समाधान निकाला जाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |