Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं की भीड़, एजेंसी शिफ्टिंग के बाद बढ़ी परेशानी


अमेठी। रामलीला मैदान स्थित मानस भवन में इन दिनों गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी लाइनें लग रही हैं। कुछ दिन पहले प्रकाश गैस एजेंसी बंद होने के बाद उपभोक्ताओं को पास की अन्य एजेंसियोंकृशशाक गैस एजेंसी  सहित एक अन्य एजेंसीकृमें स्थानांतरित किया गया था। पहले संग्रामपुर से वितरण हो रहा था, लेकिन भीड़ और दूरी की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने अस्थायी रूप से सभी एजेंसियों को अमेठी के मानस भवन में काउंटर खोलकर गैस वितरण करने के निर्देश दिए।निर्देशों के बावजूद वर्तमान में केवल शशांक गैस सर्विस और शिवा शेखर गैस एजेंसी के कर्मचारी ही मानस भवन में पर्ची काटकर सिलेंडर वितरित कर रहे हैं। अन्य दो एजेंसियां यहां आकर वितरण नहीं कर रहीं, जिससे ग्रामीण उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद जब काउंटर पर पहुंचते हैं, तो उन्हें बताया जाता है कि उनका कनेक्शन संबंधित एजेंसी में नहीं है। ऐसे में उन्हें बारामासी या शाहगंज जाकर सिलेंडर लेना पड़ता है।भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को दोबारा दूसरी जगह लाइन में लगना पड़ रहा है, जिससे दिनभर की भागदौड़ के बाद ही गैस मिल पा रही है। कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि उनका कनेक्शन अब भी बंद हो चुकी प्रकाश गैस एजेंसी में ही दर्ज दिख रहा है, जिसके कारण उनका ट्रांसफर अपडेट नहीं हुआ और उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा। इस संबंध में जब सप्लाई विभाग के अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी ली जा रही है और शाम तक इस पर कोई निर्णय लिया जाएगा, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |