Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः सड़क हादसे में मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति बुरी तरह घायल


लखनऊ। लखनऊ जिले के बीकेटी के महिंगवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुम्हरावां बाबागंज रोड पर रविवार को करीब 11 बजे गुलालपुर मोड़ के पास लखनऊ निवासी राजबहादुर सिंह  कुम्हरावां की तरफ मुड़ते समय सीडी डीलक्स मोटरसाईकिल यूपी 32 के.टी 2188 से वापस गुलालपुर से लखनऊ जा रहे थे तभी सामने कुम्हरावां की तरफ से बाराबंकी के घुंघटेर थाना क्षेत्र  के मनसापुरवा निवासी सौरभ जोकि काफी तेज रफ्तार में लापरवाही से वाहन चलाते हुए आ रहे हांडा साइन यूपी 41 बीके 2182 मोटरसाइकिल सवार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी । जिससे लखनऊ निवासी राजबहादुर सिंह उम्र करीब 70 वर्ष बुरी तरह घायल हो गये टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाईकिल क्षतिग्रस्त हो गयी और दाहिने हाथ की 01 उंगली कट गई और दाहिने पैर में गम्भीर चोट लगने से पैर फैक्चर हो गया जिनको स्थानीय पुलिस एवं राहगीरों की मदद से तत्काल ईलाज हेतु लखनऊ के ताड़ीखाना स्थित हाईवे ट्रामा सेंटर ले जाया गए जहां पर परिजनों के द्वारा ईलाज कराया जा रहा है । वही स्थानीय महिंगवां चैकी प्रभारी सतीश सिंह वाहन को कब्जे में लेकर जाँच कर रहे है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |