लखनऊः विधायक डॉ. नीरज बोरा की पहलरू छात्र-छात्राओं ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में देखी श्यूथ पार्लियामेंटश् की कार्यवाही! लोकतंत्र की कार्यप्रणाली देख उत्साहित हुए बच्चेय विद्यालय प्रबंधनों ने जताया विधायक का आभार
May 03, 2026
लखनऊ। लखनऊ उत्तर के विधायक डॉ. नीरज बोरा की विशेष पहल पर आज क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्तर प्रदेश विधानसभा की दर्शक दीर्घा में बैठकर श्यूथ पार्लियामेंटश् की कार्यवाही का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया। विधायक डॉ. बोरा के अनुरोध पर विधानसभा के प्रमुख सचिव ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के इस दल को सदन की कार्यवाही देखने की अनुमति प्रदान की थी। इस शैक्षणिक भ्रमण में क्षेत्र के कुल 40 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। संलग्न सूची के अनुसार इस भ्रमण में सीएमएस (अलीगंज एवं महानगर शाखा), श्रीराम एकेडमी, द. ओएफ स्कूलध्कॉलेज, सेंट फिडिलिस कॉलेज, कृष्ण कॉन्वेंट इंटर कॉलेज, राम किशोर इंटर कॉलेज, आई.डी. रस्तोगी कॉलेज, न्यू वे स्कूल, सेंट जोसेफ स्कूल, एस.डी. मेमोरियल कॉलेज, महर्षि स्कूल इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर और बाल निकुंज इंटर कॉलेज के विद्यार्थी शामिल रहे। दल का नेतृत्व समन्वयक श्री सुनील कुमार सिंह ने किया जिनके साथ कृपाशंकर मिश्रा,महेंद्र सचान और 10 अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे। प्रातः 09रू30 बजे से 11रू00 बजे तक चले इस सत्र में विद्यार्थियों ने विधायी प्रक्रियाओं, तर्क-वितर्क और संसदीय मर्यादाओं को करीब से समझा। भ्रमण के पश्चात विद्यार्थियों के चेहरे पर एक अलग ही उत्साह देखने को मिला। सीएमएस अलीगंज के छात्र तनमय गुप्ता और श्रीराम एकेडमी के अनन्त पाण्डेय ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा ष्हमने आज तक केवल टीवी पर ही सदन की कार्यवाही देखी थी, लेकिन आज इसे साक्षात देखना हमारे लिए गौरव का क्षण था। यह हमारे लिए केवल एक भ्रमण नहीं, बल्कि लोकतंत्र का जीवंत पाठ था। हम विधायक डा. नीरज बोरा जी के अत्यंत आभारी हैं कि उन्होंने हमारे जैसे सामान्य छात्रों के लिए इतने बड़े मंच को देखने का अवसर सुलभ कराया।ष् वहीँ, बाल निकुंज इंटर कॉलेज की छात्रा दिव्या वर्मा और सरस्वती विद्या मंदिर की यशिका मिश्रा ने बताया कि इस अनुभव से उनकी राजनीति और प्रशासन के प्रति समझ विकसित हुई है। भ्रमण दल के साथ आए शिक्षकों और विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने विधायक डा. नीरज बोरा की इस दूरदर्शी सोच की सराहना की। ष्डा. नीरज बोरा जी सदैव शिक्षा और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत रहते हैं। विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से इतर व्यावहारिक अनुभव कराने का उनका यह प्रयास सराहनीय है। उनके व्यक्तिगत रुचि लेने और विशेष प्रयास के कारण ही आज हमारे छात्र उत्तर प्रदेश विधानसभा जैसे गरिमामयी स्थान की कार्यप्रणाली को प्रत्यक्ष रूप से देख पाए। इसके लिए हम सभी विद्यालय परिवार उनका हृदय से धन्यवाद करते हैं।ष् विधायक डा. नीरज बोरा ने इस अवसर पर कहा कि युवाओं को देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे भविष्य के जागरूक नागरिक बन सकें।
