Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः मुख्य अभियंता अमौसी जोन एक्शन में! अवर अभियंता द्वारा रिश्वत मांगने के मामले में दो सदस्यीय कमेटी का गठनः 24 घंटे में रिपोर्ट तलब


लखनऊ।  मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड  के अमौसी जोन में नादरगंज खंड के गहरू उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता विनय कुमार गुप्ता पर₹200000 रिश्वत  मांगे जाने का उपभोक्ता ने आरोप लगाया है सोशल मीडिया पर पिछले दो दिनों से तेजी से वीडियो चल रहा है जिसमें अवर अभियंता स्पष्ट तौर पर जल्द काम कराने ठेकेदारों को एवं अधिकारियों को मैनेज करने की बात कर रहे हैंहालांकि विधान केसरी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

अवर अभियंता विनय कुमारइससे पूर्व मध्य जोन अंतर्गत राजाजीपुरम उपखंड पर तैनाती के दौरान खंबा शिफ्टिंग में अनियमितता के कारण चर्चा में आए थे  इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में उनका वीडियो तेजी से चला था जिस पर जांच के उपरांत अधिकारियों ने उन्हें वहां से स्थानांतरित कर दिया था इसके बाद विजिलेंस में तैनाती के दौरान भी कई बार आरोप लगे।

मुख्य अभियंता रामकुमार  द्वारा बताया गया मामले का संज्ञान लिया गया है  अधीक्षण अभियंता को निर्देशित किया गया है दो सदस्यीय जांच कमेटी का गठन कर दिया गया है 24 घंटे में रिपोर्ट मंगाकर कार्रवाई करने हेतु निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |